छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सिविल जज के 57 पदों पर निकली भर्ती

रायपुर । अगर आप छत्तीसगढ़ में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सिविल जज भर्ती परीक्षा 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार अब 24 जनवरी तक आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत 57 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

शैक्षणिक योग्यता

 

सिविल जज भर्ती परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

 

आयु सीमा:

 

उम्मीदवारों की उम्र 1 जनवरी 2025 को 21 से 35 साल के बीच होनी चाहिए। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, और अन्य पिछड़ा वर्ग (गैर क्रीमी लेयर) के उम्मीदवारों को आयु सीमा में 5 साल की छूट। महिलाओं (सभी वर्गों की) के लिए आयु सीमा में 10 साल की छूट दी जाएगी।

 

 

 

 

 

आवेदन शुल्क:

 

छत्तीसगढ़ के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। राज्य से बाहर के उम्मीदवारों को 400 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।

 

 

 

  सावधान कोरबा! दर्री बांध का खोला गया गेट, उफान पर हसदेव नदी; तटीय इलाकों के लिए हाई अलर्ट जारी

चयन प्रक्रिया:

 

सिविल जज भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा:

 

 

 

प्रारंभिक परीक्षा (Prelims Exam): सबसे पहले उम्मीदवारों को प्रीलिम्स परीक्षा पास करनी होगी।

 

 

मुख्य परीक्षा (Main Exam): प्रीलिम्स पास करने के बाद मुख्य परीक्षा होगी।

 

 

इंटरव्यू (Interview): मुख्य परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू में बुलाया जाएगा।

 

अंत में, मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और फाइनल परिणाम घोषित किया जाएगा।

 

 

 

ऐसे करें आवेदन

 

 

 

उम्मीदवार को CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।

 

होमपेज पर civil judge 2024 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

 

अब आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करें।

 

फॉर्म को सबमिट करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट जरूर ले लें।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button