जिला प्रशासन की नाक के नीचे कलेक्टोरेट मार्ग में बने ग्रीन जोन में अंधाधुंध हो रही पेड़ो की अवैध कटाई, फिर भी प्रशासन अनजान,
भूमाफियाओ के सामने नतमस्तक हुआ प्रशासन,
दे रहे खुली छूट..



जांजगीर चांपा। अवैध प्लाटिंग करने वाले रसूखदार बेखौफ़ ग्रीन जोन में लगे पेड़ो को काटकर रास्ता बना रहे है, वही जिला प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी जान कर भी अनजान बने बैठे है, आलम यह है कि अब कलेक्टर कार्यालय से महज कुछ दूर पर बनाए गए ग्रीन जोन पर जमीन दलाल बेखौफ़ शासकीय जमीन पर लगे पेड़ो की अंधाधुंध कटाई कर रहे है, यहां से रोजाना प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारियों का आना जाना होता है, बावजूद इसके प्रशासन की नजर नहीं पड़ रही है। इससे जिले के जिम्मेदार अधिकारियो पर भी सवालिया निशान उठने लगा है।  प्रशासन की अनदेखी के कारण अब लोगो में आक्रोश बढ़ने लगा है।


जिले लगातार हरे भरे पेड़ों की अवैध रूप से कटाई जारी रहने से पर्यावरण संकट बढ़ता जा रहा है। पेड़ों की अवैध कटाई से आने वाले दिनों में प्रदूषण बढ़ने की आशंका बढ़ती जा रही है। पेड़ों की अवैध कटाई कर कई लोग मालामाल हो रहे हैं, वहीं प्रकृति से हरियाली घटती जा रही है। हालांकि हर वर्ष शासन हरियाली को बढ़ावा देने के लिए पौधरोपण अभियान चलाता है। इस पर शासन द्वारा करोड़ों रुपए खर्च किए जाते हैं जबकि उसकी सुरक्षा को लेकर जिम्मेदार अधिकारी ही लापरवाही बरतते हैं। कुछ साल पहले कलेक्ट्रेट चौक से कलेक्टर ऑफिस जाने वाली मुख्य मार्ग जो ग्रीन जोन घोषित कर सड़क किनारे अर्जुन, नीम, गुलमोहर जैसे पेड़ लगाये थे, वही प्रशासन द्वारा पेड़ो की सुरक्षा के लिए लाखों रूपये खर्च कर बकायदा फेंसींग तार भी लगाया गया था, मगर अब विभागीय उदासीनता के चलते जमीन दलालो द्वारा बेखौफ़ ग्रीन जोन में लगे पेड़ो को काटकर रोड़ बनाया जा रहा। भूमाफियाओ द्वारा फिर से शासकीय जमीन पर लगे लगभग 2 दर्जन से अधिक पेड़ो को काटकर रास्ता बनाने की तैयारी में है। प्रशासन की उदासीनता के चलते प्रतिबंधित जोन होने के बावजुद जमीन दलालो द्वारा यह सब कार्य किया जा रहा। मुख्य मार्ग होने के कारण यहां रोजाना कलेक्टर, एसपी सहित सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों का लगातार आना जाना लगा रहता, बावजूद प्रशासन द्वारा ग्रीन जोन में अवैध पेड़ो की कटाई करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। यहां प्रशासन की लापरवाही के चलते हरे भरे पेड़ो को काट कर रोड बनाया जा रहा है। इन पेड़ों की हो रही कटाई से वन क्षेत्रों को तो नुकसान हो रहा है वही  इससे पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  कल्याण कॉलेज के 24 स्टूडेंट्स ने मारी बाजी, यूनिवर्सिटी के टॉप 10 में पाया स्थान



शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई
माह भर पूर्व कलेक्टोरेट मार्ग के ग्रीन जोन पर हो रही अवैध कटाई के सम्बन्ध में लोगो ने इसकी लिखित शिकायत जिम्मेदार अधिकारियो से कर भूमाफियाओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गईं थी, मगर माह भर बाद भी प्रशासन द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं की, प्रशासन की लापरवाही के चलते भूमाफियाओ के हौसले बुलंद है, वही अवैध कटाई का सिलसिला अब भी जारी है।

वही एडीएम एस.पी.वैद्य ने इस मामले को लेकर कहा कि कलेक्ट्रेट रोड पर अवैध प्लाटिंग करने के उद्देश्य से सरकारी जमीन पर लगे पेड़ों की कटाई की जानकारी जिला प्रशासन को मिली हैं,एसडीएम और तहसीलदार को मौके पर जाकर जांच करने का निर्देश दे दिया गया हैं और अवैध रूप से पेड़ों की कटाई की गई हैं पेड़ों को जप्त कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.