🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

सस्ता सामान उपलब्ध कराने के नाम पर ठगी करने का आरोपी जेल दाखिल

Ro No. 13952/ 34




बिलासपुर – दुकानदारों को झांसे में लेकर भरोसा जीतने के लिये नकली ब्यूटी क्रीम देते हुये सस्ता किराना सामान उपलब्ध कराने के नाम पर ठगी करने के आरोपी को रतनपुर पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 

Advertisement Carousel


                                      इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये निरीक्षक देवेश सिंह राठौर ने अरविन्द तिवारी को बताया विगत दिवस 20 अप्रैल को प्रार्थी संदीप तिवारी निवासी कर्रा ने थाना रतनपुर में उपस्थित  होकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि 17 अप्रैल को सुबह लगभग आठ – नौ बजे के बीच में एक सफेद कलर के बलेनो कार को चलाते हुये प्रार्थी के दुकान के सामने एक व्यक्ति आया एवं अपना परिचय बताया कि उसकी व्यापार विहार बिलासपुर में दुकान है। उसने किराना सामान कम कीमत में देने का प्रलोभन दिया और एक फेस क्रीम प्रोडक्ट नेहा एण्ड लवली से जुड़ने व दुकान के सामने विज्ञापन बोर्ड, वाल पेंटिंग कराने व अन्य किराना सामान उपलब्ध कराने के नाम पर बातो ही बातो में प्रार्थी को उलझाकर प्रार्थी से 18500 (अठारह हजार पांच सौ) रूपये को एडवांस के तौर पर माँग लिया। वह प्रार्थी से जरूरत के समान की लिस्ट बनवाकर तथा उसको भरोसा दिलाने के लिये तीन पेटी सस्ती नेहा एंड लवली नाम की फेसक्रीम देकर और बाकी सामान  दो घंटा बाद लेकर आऊंगा बोलकर चला गया। रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी के मोबाईल नं. व कार क्रमाँक के संबंध में जानकारी लेकर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। आरोपी की पहचान तेलीबांधा रायपुर निवासी अमरजीत सलूजा के रूप में हुई।आरोपी को उसके निवास में घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर आरोपी ने उक्त घटना को घटित करना स्वीकार किया।आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त बलेनो कार , ठगी किये पैसों में से बचत 7000 रूपये एवं तीन पेटी नकली ब्यूटी क्रीम को जप्त कर थाना रतनपुर लाया गया। धारा सदर अपराध पाये जाने पर रतनपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। जाँच के दौरान आरोपी के विरूद्ध कई थानों में ठगी-धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध होना पाया गया है। आरोपी द्वारा ऐसे कई और दुकान मालिकों को झाँसा देने की आशंका है। उक्त कार्यवाही में प्रशि.आईपीएस अजय कुमार थाना प्रभारी थाना रतनपुर , निरीक्षक देवेश सिंह राठौर , आरक्षक दीपक मरावी , दुर्गेश प्रजापति एवं कीर्ति पैंकरा का विशेष योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी –

अमरजीत सिंह सलूजा पिता स्व. लाभ सिंह सलूजा उम्र 57 वर्ष निवासी मकान नं. 399, गली नं. 02 सिंधी कॉलोनी तेलीबांधा थाना तेलीबाँधा जिला रायपुर छत्तीसगढ़।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button