🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

साय कैबिनेट की बैठक 19 को, चुनाव से पहले हो सकती है बड़ी घोषणा…

रायपुर । सीएम साय ने कैबिनेट मंत्रियों की अहम बैठक बुलाई है। यह बैठक 19 जनवरी को आयोजित होगी। ये बैठक महानदी भवन मंत्रालय में आयोजित की जाएगी। माना जा रहा है कि निकाय चुनाव से पहले सीएम साय प्रदेशवासियों के लिए बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

Advertisement Carousel

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारियां अंतिम चरण पर है। चुनाव के मद्देनजर आज राज्य निर्वाचन आयोग ने अहम बैठक बुलाई है, जिसके बाद से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि एक या दो दिन के भीतर आचार संहिता का ऐलान हो सकता है। निकाय चुनाव से पहले कैबिनेट की बैठक बेहद अहम है और सीएम साय कुछ बड़ी घोषणाएं भी कर सकते हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button