✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
अपराधकोरबाछत्तीसगढ़

एसईसीएल कुसमुंडा खदान में कर्मचारी की संदिग्ध मौत के बाद मचा बवालः छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने एसपी को ज्ञापन सौंप की एफआईआर की मांग

मृतक के परिजन को मुआवजा व रोजगार देने की मांग

कोरबा 09 जुलाई। एसईसीएल कुसमुंडा खदान में श्रमिक स्व. प्रेम सिंह ध्रुव की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले में एफआईआर दर्ज करने, जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को रोजगार देने की मांग की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

संगठन का आरोप है कि खदान में हुई यह दुर्घटना एसईसीएल प्रबंधन की गंभीर लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का परिणाम है। ज्ञापन में कहा गया है कि यदि सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन किया गया होता तो यह दर्दनाक हादसा टाला जा सकता था।
छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा है कि प्रथम दृष्टया जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाए। ज्ञापन में मुख्य प्रबंधक, सुरक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों और संबंधित जिम्मेदार कर्मचारियों की भूमिका की जांच की भी मांग की गई है।

संगठन ने यह भी कहा कि मृतक के परिवार पर आर्थिक संकट आ गया है। इसलिए उन्हें उचित मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को स्थायी रोजगार तथा न्याय दिलाने के लिए प्रशासन तत्काल हस्तक्षेप करे।अब इस मामले में पुलिस और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button