दो दिवसीय विकासखंड स्तरीय विभिन्न खेल कूद प्रतियोगित पिपरपारा में हुआ संपन्न

बिलासपुर। नहरू युवा केंद्र बिलासपुर के जिला युवा अधिकारी के मार्गदर्शन में विवेकज्ञानम सेवा समिति व उत्सव युवा मंडल रतनपुर के तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमें आस पास के युवा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया ,कबड्डी रस्सा कसी, मंडल युद्ध शारीरिक कौशल के इन खेलों में युवा भैया बहनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया कार्यक्रम का संचालन आदर्श युवा कल्याण समिति पीपर पारा के अध्यक्ष  हेमसिंह पोर्ते द्वारा किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में  संतोष यादव बिलासपुर विभाग के विभाग सहकार्यवाह (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) ग्राम के सचिव विशिष्ट अतिथि के रूप में तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे l छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसमें राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक संजीव कुमार यादव ( ब्लॉक कोटा)के द्वारा सभी अतिथियों और  खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम आरंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी खिलाड़ियों ने अपनी शारीरिक कौशल शक्ति का प्रदर्शन बहुत ही अच्छे ढंग से प्रदर्शित किया जिसमें कुरदुर से आई कबड्डी की टीम प्रथम स्थान पर और ग्राम पीपरपारा की टीम दूसरी स्थान रही।इसी प्रकार रस्सा कसी में कुरदूर दूसरे स्थान पर और पिपरपार प्रथम स्थान पे रही। मंडल युद्ध में दोनो ही टीम बराबरी में रही।कार्यक्रम के समापन पर सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर प्रसाद वितरण किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.