🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

महंत पर हमला कर फरार आरोपी को रतनपुर पुलिस ने किया गया गिरफ्तार, कुल्हाड़ी को किया गया जप्त



बिलासपुर। रतनपुर थाना इलाक़े में एक महंत श्यामसुन्दर दास पर हमला करने वाले फ़रार आरोपी को रतनपुर पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। रतनपुर निवासी सुरेश कुमार गुप्ता उर्फ दारा ने आश्रम (काली कमली) में रात्रि में आकर पुरानी बातों और मोबाईल चोरी की बात को लेकर वाद-विवाद कर रहा था, जिसे मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वहीं पास में रखे कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया, और फ़रार हो गया था। जिसे मुखबीर द्वारा आरोपी के कोटा में होने की सुचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी को कोटा से पकड़ा गया।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35



उक्त आरोपी सुरेश कुमार उर्फ दारा गुप्ता से पुछताछ किया जो आरोपी द्वारा घटना कारीत करने आरोपी के कब्जे से एक धारदार हथियार कुल्हाड़ी को जप्त कर आरोपी को धारा 294,506,323,307 भादवि के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रतनपुर देवेश सिंह राठौर, सउनि मेलाराम कठौतिया, प्र.आर. सत्यप्रकाश यादव आर. दीपक मरावी, बसंत मानिकपुरी की विशेष भूमिका रही।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button