महतारी वंदन योजना में जांजगीर जिला फॉर्म भराने में प्रथम स्थान पर, कलेक्टर छिकारा की ओपी चौधरी ने की तारीफ


जांजगीर– चांपा। भाजपा सरकार की महत्वाकांक्षी योजना महतारी वंदन योजना के फॉर्म भराने में जांजगीर–चांपा जिला अव्वल नंबर पर हैं। आज जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने जांजगीर दौरे में इसकी जानकारी देते हुए कलेक्टर अविनाश छिकारा की जमकर तारीफ की। ज्ञातव्य है कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज जाजल्व्य देव महोत्सव में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने यहां श्रमिक केंटीन का भी उदघाटन किया।


वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज जाजल्व्य देव महोत्सव में शामिल होने जांजगीर पहुंचे थे। वे आईएएस की सर्विस के दौरान जाजंगीर जिला पंचायत सीईओ और कलेक्टर भी रहें हैं। अब मंत्री बन कर अब उनके पास जांजगीर जिले के प्रभारी मंत्री का भी प्रभार है। आज जांजगीर जिले में पहुंचने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जाजल्व्य देव महोत्सव में अपने संस्मरण साझा किए। उन्होंने बताया कि जांजगीर से उनका दिल का रिश्ता स्थापित हो जाए है। वे जब यहां जिला पंचायत सीईओ थे तब जिला पंचायत में मेरे द्वारा लगाए गए पौधे अब पेड़ का रूप ले चुके हैं। उन्हें देख कर खुशी होती है। कलेक्टर बंगले और कलेक्टर ऑफिस को देखकर पुराने दिन याद आते हैं,लगता है यही मेरा घर था। अब समय आ गया है कि जांजगीर का वृस्तित रूप से वृहद विकास किया जाए। हम बिना किसी पूर्वाग्रह से ग्रसित हुए जांजगीर का विकास करेंगे। रायपुर में कलेक्टर रहने के दौरान मैंने वहां अंतर्राष्ट्रीय स्तर की लायब्रेरी बनाई थी। अब पूरे प्रदेश में कुल 120 लाइब्रेरी बनाई जाएंगी। जिसमें जांजगीर जिले में भी लाइब्रेरी स्थापित होगी। अधोसरंचना विकास के अलावा किसानों के लिए व शिक्षा के क्षेत्र में काम किया जायेगा। जांजगीर के विकास के लिए मैंने बहुत कुछ सोच रखा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now



ओपी चौधरी ने कहा कि जिले का चहुंमुखी विकास विष्णुदेव साय जी के राजनैतिक नेतृत्व में और युवा कलेक्टर आकाश छिकारा जी के प्रशासनिक नेतृत्व में बहुत तेजी से होगा। ओपी ने कहा कि चार हफ्तों की हमारी सरकार है और फिर भी हमने पूरी ताकत से काम शुरू कर दिया है। महतारी वंदन योजना के लिए हमने बजट का प्रावधान किया है। सबसे खास बात यह कि इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन भरवाने में जांजगीर जिला पूरे प्रदेश में पहले नंबर पर है। केवल जांजगीर जिले में ही 1 लाख 20 हजार ऑनलाइन आवेदन भरे गए है। जिसके लिया कलेक्टर आकाश छिकारा बधाई के पात्र है।

ओपी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जीडीपी आज पांच लाख करोड़ है। मैने वित्त मंत्री बनते ही लक्ष्य बनाया है कि अगले पांच वर्षों में छत्तीसगढ़ की जीडीपी दस लाख करोड़ किया जाए। जिसके लिए कई लोगों ने मुझे सलाह देते हुए कहा था कि इतनी कम समय सीमा में यह संभव नहीं है,इसे कम से कम 8 से 9 साल रखा जाना चाहिए। पर मुझे छतीसगढ़ियो के पुरुषार्थ और मेहनत पर भरोसा हैं। सभी के साथ मिलकर दुगुनी जीडीपी का लक्ष्य हम पांच सालों में ही हासिल कर लेंगे।

जब ओपी ने ली चुटकी:–

मंच पर जांजगीर– चांपा विधानसभा के कांग्रेस विधायक व्यास कश्यप भी मौजूद थे। ओपी से पहले उनका भी उदबोधन हुआ। ओपी ने कहा कि व्यास कश्यप जी पहले हमारी तरफ थे पर अब अपोजिट तरफ हो गए है। पर फिर भी उनकी बोली भाषा हमारे जैसे ही हैं। वे राम मंदिर, हनुमान जी जैसी बातें बोल रहे हैं। जो सुनकर अच्छा लगा। खैर कोई बात नहीं यदि वे विपक्ष में चले गए है तब भी हम जांजगीर का विकास बिना राजनीति के सभी के साथ मिलकर करेंगे।

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.