🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

खुले में कोयला परिवहन करते एसईसीएल के 27 ट्रक पकड़ाए

Ro No. 13952/ 34

थाने में खड़ी कर की जा रही कार्रवाई

Advertisement Carousel

बिलासपुर, – खनिजों के अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर गठित जिला स्तरीय टीम अवकाश के दिन भी लगातार कार्रवाई की गई। टीम ने रायपुर रोड पर भोजपुरी टॉल नाका और रतनपुर मार्ग पर बीती रात वाहनों की जांच की। आधी रात तक टीम ने लगभग 85 वाहनों को रोककर पड़ताल की। इनमें 29 ट्रक बिना ढके खुले में कोयला और क्लिंकर परिवहन करते पाए गए। इसमें 27 वाहन एसईसीएल कोरबा एवं एक- एक वाहन ग्लोबल मिनरल्स अमसेना व श्री सीमेंट खपराडीह सिमगा के हैं। जो की प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम की प्रावधानों का खुला उल्लंघन है। इन पकड़े गए वाहनों को हिर्री और चकरभांठा थाने में पुलिस अभिरक्षा में खड़ी की गई है। आगे कार्रवाई जारी है। कलेक्टर द्वारा गठित संयुक्त जांच टीम की कारवाई सतत जारी रहेगी। टीम में पर्यावरण मण्डल, खनिकर्म, आरटीओ, पुलिस, निगम और राजस्व विभाग के अधिकारी शामिल हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button