अपराधकानूनकोरबाछत्तीसगढ़

बालको प्लांट में चोरी का अनोखा तरीकाः कमर से छाती तक शरीर में लपेटा 49 किलो कॉपर वायर, दो आरोपी जेल दाखिल

कोरबा, 17 नवम्बर। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बालको प्लांट से कॉपर केबल चोरी करने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दो युवकों ने चोरी का ऐसा तरीका अपनाया कि तांबे के तार को कमर से छाती तक अपने शरीर में लपेट लिया और ऊपर से कपड़े पहनकर प्लांट से बाहर निकलने की कोशिश करने लगे। हालांकि, प्रोजेक्ट गेट पर तैनात सतर्क सिक्योरिटी गार्डों ने उनकी योजना नाकाम कर दी। सुरक्षा कर्मियों ने संदेह होने पर जांच की तो दोनों के शरीर से कॉपर वायर बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 49.280 किलोग्राम कॉपर केबल जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत 49,280 रुपए बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक, घटना 15 नवंबर की रात 10 बजे से 16 नवंबर की सुबह 5 बजे के बीच की है। बालको प्लांट के सीएच-04 के सामने खुले में रखे केबल ड्रम से कॉपर वायर काटकर चोरी की गई थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मामले में पथरीपारा निवासी भीम मल्लाह (23 वर्ष) और भटगांव उपरपारा निवासी नरेश कुमार कंवर (21 वर्ष) की संलिप्तता सामने आई है। आरोप है कि दोनों ने पहले केबल का प्लास्टिक कवर छीलकर तांबे के तार को अलग किया। इसके बाद तार को कमर से छाती तक अपने शरीर में लपेट लिया और ऊपर से कपड़े पहनकर बाहर निकलने लगे। इसी दौरान प्रोजेक्ट गेट पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड संदीप श्रीवास्तव और मुकेश बरेठ को दोनों की गतिविधियों पर संदेह हुआ। उन्होंने जांच की तो चोरी का खुलासा हो गया और दोनों युवकों को पकड़ लिया गया।

शिकायतकर्ता मनीष विश्वास की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। आरोपियों के कब्जे से बरामद कॉपर वायर को इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौला गया, जिसका वजन 49.280 किलोग्राम निकला। इसकी अनुमानित कीमत 49,280 रुपए बताई गई है। चोरी की गई केबल एआईएफएल कंपनी की है।

  क्राइम मीटिंग - पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने होली व लोकसभा चुनाव के लिये दिये आवश्यक निर्देश

पुलिस ने घटनास्थल से केबल का कटा हुआ हिस्सा और पास की इमारत की छत से छिले हुए प्लास्टिक कवर भी बरामद किए हैं। आरोपियों के पास से चोरी का कॉपर वायर, कटर और हेक्सा ब्लेड जब्त किए गए हैं। पूछताछ में दोनों ने मिलकर चोरी की योजना बनाने और वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रविवार को अधिकांश कर्मचारियों के छुट्टी पर रहने की संभावना को देखते हुए उन्होंने चोरी की योजना बनाई थी। आरोप है कि दोनों ने ड्यूटी नहीं होने के बावजूद गेट पास कार्ड के जरिए प्लांट में प्रवेश किया।

इसके बाद सुनसान जगह देखकर केबल ड्रम से तांबे का तार काटा और प्लास्टिक कवर हटाकर उसे अपने शरीर में छिपा लिया। कपड़ों के ऊपर से तार दिखाई नहीं देने की उम्मीद में दोनों गेट से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता से उनकी योजना विफल हो गई।

पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है। पूर्व नियोजित तरीके से चोरी किए जाने के तथ्य सामने आने पर धारा 61(2) भी जोड़ी गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button