आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणासंगठनसामाजिक

लीजेंड इन मेडिसिन सम्मान मिला डॉक्टर देवनाथ को

कोरबा, 16 नवम्बर। भारतीय डायबिटीज विशेषज्ञों के संगठन आरएसएसडीआई ने वार्षिक सम्मेलन का आयोजन रायपुर में किया। इस अवसर पर चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए कोरबा के डॉक्टर केसी देबनाथ का सम्मान किया है।

कोरबा जिले में 35 वर्षों से लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं। पावर सिटी कोरबा के एमपी नगर कोरबा स्थित अक्षय हॉस्पिटल के डॉ. केसी देबनाथ को दूसरी बार संगठन ने स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान पर सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ समेत दूसरे राज्यों के डॉक्टरों ने वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लिया। यह सम्मेलन रायपुर के एनएस पैलेस में हुआ, जहां आरएसएसडीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर एसके गुप्ता व छत्तीसगढ़ प्रदेशाध्यक्ष डॉक्टर आर शिवहरे ने डॉ. देबनाथ को लीजेंड इन मेडिसिन सम्मान से अलंकृत किया। कुछ दशक से डॉक्टर देवनाथ चिकित्सा क्षेत्र में सक्रियता के साथ काम करते हुए मानवता के लिए अपनी सेवा दे रहे हैं।
वे कई सामाजिक संगठनों के साथ भी कनेक्ट है और लोगों को सकारात्मक तरीके से जीवन जीने के बारे में मार्गदर्शन भी दे रहे हैं। डॉ देवनाथ को चिकित्सा सम्मेलन में लीजेंड इन मेडिसिन अवार्ड प्राप्त होने पर अनेक चिकित्सकों सहित हार्दिक बधाई दी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  धमतरी में बारिश के बाद पेयजल सुरक्षा का महाअभियान, 3,110 जल बहिनियां संभाल रहीं मोर्चा

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button