अपराधकानूनकोरबाछत्तीसगढ़धोखाधड़ी

7 लाख की धोखाधड़ीः यूपी से लौटते ही आरोपी जेल दाखिल

कोरबा, 3 अक्टूबर। मकान, जमीन एवं मलबे की बिक्री के लिए अनुबंध करने के बावजूद दूसरे व्यक्ति से इसी बहाने 7 लख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को बालको नगर थाना की रजगामार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। उसके उत्तर प्रदेश से लौट के साथ पुलिस में कार्रवाई की। आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि हनुमान प्रसाद यादव पिता स्वर्गीय मुन्नीलाल यादव, उम्र 38 वर्ष, निवासी रजगामार एवं पत्नी अनीता यादव द्वारा मकान, जमीन एवं मलबे की बिक्री के संबंध में 22.11.2023 को इकरारनामा किया गया। इकरारनामा के एवज में आरोपी पक्ष द्वारा शिकायतकर्ता से ?7 लाख रुपये प्राप्त किए गए। राशि प्राप्त करने के बाद न तो शिकायतकर्ता के पक्ष में संपत्ति की रजिस्ट्री कराई गई और न ही मलबा दिया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी द्वारा उक्त जमीन का सौदा करने के बावजूद जमीन को किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया गया। शिकायत पर चौकी रजगामार पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 80/2026, धारा 420, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी उत्तर प्रदेश से वापस आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी हनुमान प्रसाद यादव को रतनपुर बस स्टैंड में बस से आते समय पकडकर गिरफ्तार किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  खदान में डकैती केबल चोरी का मास्टरमाइंड जेल दाखिल

आरोपी के विरुद्ध चेक बाउंस के 03 स्थायी वारंट भी लंबित थे। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही इन स्थायी वारंटों में भी नियमानुसार कार्रवाई की गई। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए रतनपुर बस स्टैंड से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां न्यायालय द्वारा आरोपी को 16 अक्टूबर तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। उक्त कार्रवाई में चौकी रजगामार प्रभारी उप निरीक्षक विनोद सिंह, प्रधान आरक्षक विनोद सिंह एवं प्रधान आरक्षक केरोबीन की विशेष भूमिका रही।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button