KORBA
केंद्रा घाट मार्ग पर सड़क के बीचों-बीच पलटा कंटेनर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी, पेंड्रा-बिलासपुर सड़क निर्माण से लोगों को जल्द मिलेगी राहत

पेंड्रा केंदरा घाट से पेंड्रा की ओर जाने वाले मार्ग पर एक कंटेनर सड़क पर गिर जाने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। कंटेनर चालक की लापरवाही के चलते आम राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर कंटेनर गिरने से यातायात बाधित होने की स्थिति बन गई है।
वहीं दूसरी ओर पेंड्रा और बिलासपुर मार्ग पर सड़क निर्माण का कार्य तेजी से जारी है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी और सफर पहले से आसान होगा। फिलहाल लोगों ने सड़क पर गिरे कंटेनर को जल्द हटाकर यातायात सुचारु कराने की मांग की है।

Live Cricket Info


