कोरबाछत्तीसगढ़सुरक्षाहादसा

चलती बस के गियर बॉक्स में लगी आग, यात्रियों में मची चीख पुकार

कोरबा, 11 नवम्बर। कोरबा जिले में चलती यात्री बस के गियर बॉक्स में अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बस के केबिन में धुएं का गुबार भरता देख यात्रियों के बीच चीख-पुकार शुरू हो गई। हालांकि, चालक की सूझबूझ और तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। बस में सवार करीब 20 से 25 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह है कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

जानकारी के अनुसार, यादव बस कोरबा से बिलासपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान कटघोरा तहसील चौक के पास अचानक बस के गियर बॉक्स में आग लग गई। देखते ही देखते केबिन में धुआं भरने लगा। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तत्काल बस रोकी और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि बस का गियर बॉक्स करीब 15 मिनट तक सुलगता रहा। मौके पर मौजूद लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं यात्रियों को दूसरी बस के माध्यम से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता का संदेश लेकर चला अभियान

इस घटना के चलते कुछ देर के लिए सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। हालांकि, सभी यात्रियों के सुरक्षित बाहर निकलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button