छत्तीसगढ़

राज्यपाल ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं

रायपुर । राज्यपाल रमेन डेका ने देश एवं प्रदेशवासियों को नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी के मंगलमय और खुशहाल जीवन की कामना करते हुए कहा है कि नया वर्ष 2025 सभी के लिए सुख-शांति और समृद्धिदायक हो।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

राज्यपाल ने कहा कि नए साल के शुभारंभ में हमें एक संकल्प लेना चाहिए कि हम दूसरों की सहायता अवश्य करेंगे। दूसरों के चेहरे पर मुस्कुराहट लाने का प्रयास करेंगे तो हम स्वयं में खुशी महसूस करेंगे। इसके अलावा वैश्विक जलवायु परिवर्तन की समस्या से निपटने के लिए पर्यावरण की भी चिंता करना आवश्यक है। प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर ‘‘एक पेड़ मां के नाम अभियान‘‘ में सभी अपनी सक्रिय भागीदारी करें और घर-घर कम से कम एक पेड़ लगाएं, जिससे पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी। छोटे-छोटे कदम उठाने की जरूरत है जो कि हम आसानी से कर सकते हैं।

 

 

 

राज्यपाल डेका ने कहा है कि नया साल एक नई संभावना, नए दृष्टिकोण और नये उत्साह के साथ आ रहा है। हमें साथ मिलकर एक सशक्त और समृद्ध प्रदेश के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाकर देश की प्रगति में योगदान देना है।

  पिता की मौत का दस साल बाद तीन बेटों ने लिया बदला, पड़ोसी की कर दी हत्या

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button