कोरबाछत्तीसगढ़शोक समाचार

वरिष्ठ पत्रकार हरिराम चौरसिया का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पत्रकारिता जगत से दुखद खबर सामने आई है। कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार हरिराम चौरसिया का रविवार, 8 नवंबर 2026 की रात करीब 8 बजे रायपुर के संजीवनी अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से कोरबा के पत्रकारों और मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

हरिराम चौरसिया लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय थे। अपने दीर्घ सेवाकाल के दौरान उन्होंने निष्पक्षता, ईमानदारी और उच्च नैतिक मूल्यों के साथ पत्रकारिता की। उनके निधन को कोरबा की पत्रकारिता के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दिवंगत हरिराम चौरसिया की अंतिम यात्रा बालकोनगर स्थित उनके निवास से प्रस्थान करेगी और सेक्टर-5 स्थित मुक्तिधाम पहुंचेगी। यहां पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

वरिष्ठ पत्रकार हरिराम चौरसिया के निधन पर कोरबा प्रेस क्लब और स्थानीय पत्रकार साथियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उनके निधन से कोरबा पत्रकारिता जगत ने एक अनुभवी और समर्पित साथी को खो दिया है।

  जल संरक्षण और सिंचाई विस्तार की उपलब्धि, जीपीएम में सिंचाई क्षमता छह गुना से अधिक बढ़ी

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button