कोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणाराजकाजसंगठनसमीक्षासामाजिक

पुष्प विहार चौक का नाम होगा भगवान बिरसा मुंडा चौक, आदिवासी समाज खुश

कोरबा, 6 नवम्बर। शहर के आरएसएस नगर स्थित पुष्प विहार कॉलोनी के चौक का नामकरण अब भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर किया जाएगा। नगर निगम प्रशासन द्वारा पुष्प विहार चौक का नाम बिरसा मुंडा चौक किए जाने के निर्णय पर कॉलोनीवासियों और आदिवासी समाज ने प्रसन्नता व्यक्त की है। पुष्प विहार कॉलोनी में आयोजित इस बैठक में आदिवासी समाज के सामाजिक विकास और स्थानीय समस्याओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में कॉलोनी के प्रवेश द्वार, सडकों, नालियों और प्रकाश व्यवस्था की मरम्मत एवं सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया गया। इसके साथ ही क्षेत्र में सामुदायिक भवन के निर्माण की मांग भी उठाई गई। बैठक में सर्वसम्मति से इस नामकरण पर सहमति व्यक्त की गई। साथ ही 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर प्रस्तावित आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई और तैयारियों को लेकर आवश्यक निर्णय लिए गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उल्लेखनीय है कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई जाती है। इस दिन को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। बैठक में सेवक लाल मरावी, रामसाय, शील पितर कुजूर, मंजनू तिर्की, मोहित राम सिदार, निर्मल कुजूर, अविनाश मरकाम, शिवराम, बीआर भगत, शांति भगत, स्वर्ण लकड़ा, सुखमनी तिर्की, संजीत गोंड, नमन टोप्पो, प्रताप केरकेट्टा, मनोज कलवड़े, श्री सिदार, हेलेना एक्का, किरण कुमुदनी टोप्पो, सोसन एक्का, लिनुश तिर्की, लिली कुजूर औरबीएल नेताम सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

  छुरीकला में सफाई मित्र सम्मान एवं स्वच्छता शिविर आयोजित

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button