आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणाराजकाजसंगठनसुरक्षा

छुरीकला में सफाई मित्र सम्मान एवं स्वच्छता शिविर आयोजित

कोरबा, 1 अक्टूबर। नगर पंचायत छुरीकला में ‘स्वच्छता ही सेवा’ एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सफाई मित्र सम्मान एवं स्वच्छता शिविर का आयोजन नगर पंचायत कार्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष पद्मिनी प्रीतम देवांगन, करुणा शंकर देवांगन एवं नगर पंचायत अधिकारी मोहरलाल गहरवारिया के नेतृत्व में सफाई मित्रों का सम्मान करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं साड़ी भेंट की गई।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष पद्मिनी प्रीतम देवांगन ने कहा कि नगर और आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सफाई मित्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वे प्रतिदिन अपने कार्य के माध्यम से स्वच्छता की जिम्मेदारी निभाते हैं। ऐसे कर्मठ सफाई मित्रों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता रखना समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान या कार्यक्रम तक सीमित रहने वाला विषय नहीं है, बल्कि इसे अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाना होगा। स्वच्छता के प्रति जागरूकता केवल बातों में नहीं, बल्कि व्यवहार में दिखाई देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे सफाई कर्मी वास्तव में स्वच्छता के आईकान हैं, जिनकी मेहनत से नगर की साफ-सफाई और बेहतर वातावरण सुनिश्चित होता है। अध्यक्ष ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए नगर पंचायत की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आने वाले समय में भी नागरिक सुविधाओं और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में आवश्यक कार्य किए जाएंगे। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे अपने घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने में नगर पंचायत का सहयोग करें तथा कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों-पुलों के कार्यों का किया निरीक्षण

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि प्रीतम देवांगन ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए सफाई मित्रों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने में सफाई कर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण है और उनके सम्मान से उनका उत्साह बढ़ता है। इस अवसर पर स्थानीय पार्षदगण, नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में सफाई मित्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सफाई मित्रों को सम्मानित किए जाने पर उनमें उत्साह का वातावरण रहा।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button