🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़राजकाजराजनीतिसड़क सुरक्षासमस्यासुरक्षा

सीतामणी से उरगा तक फोरलेन सड़क निर्माण की मांग, केंद्रीय मंत्री गडकरी को मंत्री लखनलाल ने लिखा पत्र

कोरबा. कोरबा जिले में सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए मंत्री लखन लाल देवांगन ने पहल की है. उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन जयराम गडकरी को पत्र लिखकर सीतामणी से उरगा तक करीब 10 किलोमीटर लंबे मार्ग को फोरलेन सड़क के रूप में विकसित करने और भारतमाला परियोजना से जोड़ने की मांग की है.

Advertisement Carousel

मंत्री देवांगन ने पत्र में सरस्वती शिशु मंदिर, सीतामणी, कोरबा से उरगा तक लगभग 10 किलोमीटर लंबे मार्ग को भारतमाला परियोजना तक फोरलेन सड़क के निर्माण की मांग की है. पत्र में उन्होंने बताया कि वर्तमान में सरस्वती शिशु मंदिर, सीतामणी क्षेत्र से उरगा की ओर भारतमाला परियोजना के सड़क मार्ग तक सुगम एवं व्यवस्थित संपर्क मार्ग उपलब्ध नहीं होने के कारण स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों एवं वाहन चालकों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उन्होंने कहा कि शहर का प्रवेश मार्ग होने की वजह से प्रतिदिन वाहनों का दबाव, सरस्वती शिशु मंदिर क्षेत्र एवं आसपास बड़ी संख्या में विद्यार्थी और नागरिक प्रतिदिन आवागमन करते हैं. इस क्षेत्र को भारतमाला परियोजना के प्रमुख सड़क मार्ग से जोड़ने से लोगों को सुरक्षित, सुगम एवं त्वरित आवागमन की सुविधा मिलेगी. साथ ही क्षेत्र के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी.

  बिहान की सोलर दीदियों ने बढ़ाया आत्मनिर्भरता की ओर कदम.. सोलर वेंडर के रूप मे कराया पंजीयन, छतो पर लगा रही सोलर पैनल

मंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि वर्तमान मुख्य मार्ग सिंगललेन होने की वजह से भारी वाहन और छोटे सभी वाहनों को इस मार्ग का उपयोग करना पड़ता है, जनहित और क्षेत्र के विकास को दृष्टिगत रखते हुए मंत्री देवांगन ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से सरस्वती शिशु मंदिर, सीतामणी, कोरबा से उरगा तक लगभग 10 किमी फोरलेन सड़क निर्माण स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया है.

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button