IAS/IPSगरियाबंदछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़राजकाज

देवभोग में पीडब्ल्यूडी का एसडीओ कार्यालय शुरू

नए भवन के निर्माण के बाद गरियाबंद से स्थानांतरित हुआ एसडीओ ऑफिस

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

गरियाबंद 15 अक्टूबर 2026. कार्यालय भवन का निर्माण पूर्ण होने के बाद लोक निर्माण विभाग के देवभोग अनुविभाग का कार्यालय अब गरियाबंद से स्थानांतरित होकर देवभोग में प्रारंभ हो गया है। देवभोग में भवन के अभाव में अब तक इसे गरियाबंद से संचालित किया जा रहा था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

देवभोग में अनुविभागीय कार्यालय का निर्माण पूर्ण होने के बाद आज से वहां कामकाज शुरू कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने विगत 10 अक्टूबर को गरियाबंद में निरीक्षण के दौरान देवभोग में नवनिर्मित एसडीओ कार्यालय का संचालन शुरू करने के निर्देश दिए थे। इस पर त्वरित अमल करते हुए विभाग ने पांच दिनों के भीतर नए भवन से कार्यालय का संचालन प्रारंभ कर दिया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button