छत्तीसगढ़

लीजेंड 90 लीग: दिल्ली रॉयल्स का सफर खत्म

फाइनल में छत्तीसगढ़ से भिड़ेगी राजस्थान किंग्स

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

रायपुर (छत्तीसगढ़) । शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आज खेले गए दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में राजस्थान किंग्स ने दमदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली रॉयल्स को 6 विकेट से हराकर लीजेंड 90 लीग के ग्रैंड फिनाले में जगह पक्की कर ली है। राजस्थान की जीत के नायक फिल मस्टर्ड (नाबाद 53) और रजत सिंह (56) रहे, जिन्होंने टीम को रोमांचक जीत दिलाई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

दिल्ली रॉयल्स की तूफानी शुरुआत

 

पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली रॉयल्स को लेंडल सिमंस और शरद लुम्बा ने तेज शुरुआत दिलाई। लुम्बा ने मात्र 24 गेंदों में 9 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 60 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 90 रन जोड़े, लेकिन दिल्ली की पकड़ तब टूटी जब लुम्बा के आउट होने के बाद 34 गेंदों में 63 रन बनाकर खेल रहे, लेंडल सिमंस को सूदीप त्यागी की एक तेज बाउंसर आकर हेलमेट पर लगी, जिसके चलते उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। इस घटना ने मैच का रुख ही पलट कर रख दिया और विकेट गिरने का सिलसिला जारी हो गया। जिसके बाद अंतिम ओवर में दिल्ली के कप्तान बिपुल शर्मा ने तीन छक्के जड़कर टीम को 15 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 167 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

  *सफलता की कहानी*<br>*महतारी वंदन योजना और स्व-सहायता समूह से सशक्त बनी गीता कुर्रे, महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा स्रोत*

 

राजस्थान किंग्स की मजबूत वापसी

 

168 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान किंग्स की तरफ से फिल मस्टर्ड और असद पठान ने 45 रनों की साझेदारी के साथ टीम को सधी हुई शुरुआत दी। हालांकि उसके बाद दिल्ली ने तेजी से तीन विकेट जरूर झटके, लेकिन रजत सिंह ने मस्टर्ड के साथ मिलकर मैच का रुख ही बदल कर रख दिया। रजत ने 28 गेंदों में 56 रनों की विस्फोटक पारी खेली। हालांकि अंतिम ओवरों में उनके आउट होने के बाद मैच एक बार फिर रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया। आखिरी 8 गेंदों पर 15 रनों की जरूरत थी, लेकिन मस्टर्ड ने लगातार दो छक्के लगाकर न सिर्फ अपना अर्धशतक पूरा किया, बल्कि राजस्थान को जीत के करीब भी पहुंचा दिया। अंततः राजस्थान ने दिल्ली पर 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली।

 

अब राजस्थान किंग्स 17 फरवरी को होने वाले लीजेंड 90 लीग के फाइनल मुकाबले में छत्तीसगढ़ वॉरियर्स से भिड़ेगी। इस बहुप्रतीक्षित फाइनल से पहले बॉलीवुड स्टार तमन्ना भाटिया भी अपने धमाकेदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button