कोरबाछत्तीसगढ़राजकाजसुरक्षा

रसोइयों का मानदेय कुकिंग कॉस्ट की राशि जारी, कर्मचारियों को मिलेगी राहत

कोरबा, 10 अक्टूबर। विकासखंड कोरबा के सरकारी विद्यालयों में संचालित शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक गतिविधियों को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग ने विभिन्न मदों की राशि जारी कर दी है। इसमें मध्यान्ह भोजन की कुकिंग कॉस्ट, रसोइयों के मानदेय, नाश्ते की राशि सहित भृत्यों के मानदेय की राशि शामिल है।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कोरबा जितेंद्र साहू द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करते हुए संबंधित मदों की राशि जारी की गई है। विभाग की इस कार्रवाई से विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन व्यवस्था के संचालन के साथ-साथ संबंधित कर्मचारियों के आर्थिक हितों से जुड़े भुगतान की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। बताया गया कि रसोइयों के मानदेय, नाश्ते की राशि तथा शिक्षकों और भृत्यों के मानदेय से संबंधित विषय विभाग के संज्ञान में पहले से थे। इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही थी। निर्धारित प्रक्रियाओं की पूर्ति के बाद संबंधित राशि जारी कर दी गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

शिक्षा विभाग का कहना है कि सरकारी विद्यालयों में संचालित योजनाओं और गतिविधियों का नियमित एवं व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है। इसके लिए आवश्यक वित्तीय प्रक्रियाओं को समय पर पूरा करने और विद्यालयों की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने पर ध्यान दिया जा रहा है। विभागीय स्तर पर की गई इस कार्रवाई से विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन में सहयोग मिलने की उम्मीद है। साथ ही, संबंधित कर्मचारियों के मानदेय और अन्य देय राशियों के भुगतान से जुड़ी प्रक्रियाओं को गति मिलेगी।

  गणतंत्र दिवस पर विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों मे लहराया तिरंगा

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button