कोरबाछत्तीसगढ़राजकाजसंगठनसमस्याहड़ताल

बांकीमोंगरा में राशन कार्ड में हो रही लेटलतीफीः आमजन परेशान, नेता प्रतिपक्ष ने खाद्य आधिकारी को पोर्टल चालू कराने लिखा पत्र

कोरबा, 8 अक्टूबर। नगर पालिका परिषद बाँकी मोंगरा के नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास ने राशन कार्ड बनने में हो रही लेट लतीफी एव पोर्टल चालू नहीं होने से आमजनों को ही रही समस्या को लेकर जिला खाद्य अधिकारी को पत्र लिखकर जल्द से जल्द पोर्टल चालू करने एव चालू न करने की दशा में खाद्य विभाग के कार्यालय में उग्र आंदोलन के साथ कोरबा जिले में जब भी मुख्यमंत्री या खाद्य मंत्री आय तो काले झंडे से स्वागत करने की चेतवानी दी गईं।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास ने कहा की- खाद्य विभाग से संबंधित तो अनेक समस्या है परंतु वर्तमान में जिस समस्या से हमारे बाँकी मोंगरा के क्षेत्र की जनता जूझ रही है वो है राशन कार्ड न बनना,पिछले 1-2 महीने से आमजनों को अनावस्यक ही परेशान बाँकी मोंगरा नगर पालिका द्वारा किया जा रहा है राशन कार्ड का फार्म जमा किए कितने दिन हो गये है परंतु रोज नये नये नियम बता कर उन्हें केवल परेशान किया जा रहा है जनता के बीच में लगातार शिकायत हम पार्षदों को सुनना पड़ रहा है आख़िर कब तक आमजनता को राशन कार्ड जैसे मूलभूत अधिकार से वंचित होना पड़ेगा कही न कही इस तरीके से आमजन को परेशान करने की मंशा में ऊपरी पैसे की माँग वाला परिस्थिति नजर आ रहा है,क्योकि पूर्व में इनके द्वारा टैक्स दो राशन कार्ड लो की प्रथा चला ही रहे थे परंतु आज अब राशन कार्ड ही नहीं बना के देने की प्रथा ला दिये है कुलमिलाकर आमजन को उनके खाद्य के अधिकार से वंचित किए जाने का कार्य किया जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

3 दिवस के भीतर इस गंभीर समस्या का समाधान नहीं करने पर हमारे सभी साथी पार्षद आमजनों के साथ मिलकर खाद्य कार्यालय के अंदर अनिश्चितकालीन के लिए उग्र आंदोलन किया जायेगा साथ कि साथ क्षेत्र में जब भी मुख्यमंत्री,खाद्यमंत्री का आगमन होगा काले झंडे के साथ उनका स्वागत किया जाएगा।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button