कोरबाछत्तीसगढ़राजकाजशिक्षासंगठनसमस्यासमीक्षा

निर्मला हायर सेकेंडरी स्कूल की शिकायतों की जांच तेज, आज पहुंचेगी तीन सदस्यीय टीम


कोरबा, 6 अक्टूबर। कोरबा के कोसाबाड़ी स्थित निर्मला हायर सेकेंडरी स्कूल को लेकर सामने आई शिकायतों के बाद शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच प्रक्रिया तेज कर दी है। शिकायतों की बिंदुवार पड़ताल के लिए विभाग ने तीन सदस्यीय संयुक्त जांच दल गठित किया है। यह टीम 6 अक्टूबर 2026 को स्कूल परिसर पहुंचकर मामले की जांच करेगी।

जानकारी के मुताबिक, स्थानीय नागरिक रजनीश मिश्रा सहित अन्य शिकायतकर्ताओं ने 29 सितंबर को जिला शिक्षा अधिकारी के समक्ष शिकायत प्रस्तुत की थी। वहीं पथरीपारा निवासी जितेन्द्र कुमार साहू ने कलेक्टर कोरबा के समक्ष शिकायत देकर मामले में कार्रवाई की मांग की थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

शिक्षा विभाग की ओर से गठित संयुक्त जांच दल में बीईओ कोरबा, सेजेस कुसमुंडा के प्राचार्य और शासकीय हाईस्कूल दादरखुर्द के प्राचार्य को शामिल किया गया है। जांच टीम शिकायत में लगाए गए विभिन्न आरोपों की बिंदुवार पड़ताल करेगी। इसके साथ ही संबंधित पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे और शिकायत से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जाएगी।

जांच को लेकर स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया है। इसमें जांच के दौरान स्कूल में पदस्थ सभी कर्मचारियों की मौजूदगी अनिवार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा शिकायत से संबंधित सभी मूल दस्तावेज और आवश्यक अभिलेख जांच टीम के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। इससे जांच के दौरान दस्तावेजों के आधार पर शिकायतों की वास्तविक स्थिति का पता लगाया जा सकेगा।

  खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की

शिक्षा विभाग ने शिकायतकर्ताओं को भी जांच के दौरान अपना पक्ष रखने के लिए उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए रजनीश मिश्रा, जगदीश प्रधान, राजेश मिश्रा, अखिलेश मणी तिवारी और जितेन्द्र कुमार साहू को आज 6 अक्टूबर को स्कूल परिसर में उपस्थित रहने के लिए कहा गया है।

निर्मला हायर सेकेंडरी स्कूल से जुड़ी शिकायतों की जांच आज होगी। जांच के दौरान शिकायतों में लगाए गए आरोपों की वास्तविकता, संबंधित दस्तावेज और स्कूल प्रबंधन व शिकायतकर्ताओं के पक्ष की पड़ताल की जाएगी। हालांकि, शिकायतों में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button