कोरबाछत्तीसगढ़राजकाज

दिशा प्रोजेक्ट के अंतर्गत अतिथि शिक्षकों की भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू 10 अक्टूबर को

कोरबा, 05 अक्टूबर 2026/ जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, कोरबा द्वारा दिशा प्रोजेक्ट के अंतर्गत अतिथि शिक्षकों के अस्थायी नियोजन के लिए 10 अक्टूबर 2026 को वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान, गणित, हिंदी और अंग्रेजी विषयों में एक-एक अतिथि शिक्षक का चयन किया जाएगा।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

इंटरव्यू के लिए पंजीयन सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। दोपहर 12 बजे के बाद साक्षात्कार लिया जाएगा। आयोजन स्थल एसईसीबी, कोरबा स्थित हिंदी माध्यम विद्यालय निर्धारित है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

संबंधित विषय में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर, बी.एड. तथा विद्यालय में पीजीटी के रूप में कम से कम 7 वर्ष का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी पात्र होंगे। चयन दस्तावेज सत्यापन, शैक्षणिक एवं अनुभव के अंकों, डेमो अध्यापन और संरचित साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। चयनित अतिथि शिक्षक को शर्तों के अधीन अधिकतम 10 माह तक ₹35,000 प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।

अभ्यर्थियों को मूल प्रमाण-पत्र, स्वप्रमाणित प्रतियां, फोटो, पहचान-पत्र और निर्धारित आवेदन प्रारूप साथ लाना होगा। विस्तृत दिशा-निर्देश और आवेदन प्रारूप korba.gov.in  वेबसाइट तथा कार्यालय के सूचना पटल पर उपलब्ध हैं। किसी भी स्तर पर अपात्रता या गलत जानकारी मिलने पर अभ्यर्थिता निरस्त की जा सकती है।

  हसदेव डुबान क्षेत्र में अवैध रूप से किया जा रहा मत्स्याखेट

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button