✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणाराजकाजसंगठनसमीक्षासामाजिकसुरक्षा

सेवा संकल्प अभियान के तहत पोड़ी उपरोड़ा में दिव्यांग सहायता शिविर आयोजित

11 दिव्यांगजनों को मिली बैटरी चलित ट्राइसाइकिल, बच्चे को प्रदान किया गया श्रवण यंत्र

कोरबा, 24 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के पोड़ी उपरोड़ा में दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप सहायता एवं उपयोगी उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें सुगम आवागमन तथा बेहतर जीवन की सुविधा प्रदान करना रहा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

शिविर में 11 दिव्यांगजनों को बैटरी चलित ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। ट्राइसाइकिल मिलने से दिव्यांगजनों के आवागमन में सुविधा होगी और वे अपने दैनिक कार्यों के लिए अधिक आत्मनिर्भर होकर आवागमन कर सकेंगे। सहायता सामग्री प्राप्त करने वाले दिव्यांगजनों के चेहरों पर खुशी और संतोष दिखाई दिया।

इसी क्रम में एक बच्चे को श्रवण यंत्र भी प्रदान किया गया। श्रवण यंत्र मिलने से बच्चे को सुनने में सहायता मिलेगी तथा उसकी दैनिक गतिविधियों और संवाद में सुविधा होने की उम्मीद है। जरूरतमंदों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप सहायता उपलब्ध कराने की यह पहल सेवा संकल्प अभियान की संवेदनशील भावना को साकार करती है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पवन सिंह, जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधुरी तंवर, जनपद उपाध्यक्ष श्री प्रकाश जाखड़, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), जनपद सदस्यगण, उप संचालक समाज कल्याण, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में दिव्यांगजन भी शामिल हुए।

  कांकेर में बड़ा आत्मसमर्पण: डीवीसीएम माओवादी मल्लेश ने AK-47 के साथ किया सरेंडर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित यह शिविर दिव्यांगजनों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने, उनके जीवन को सुगम बनाने तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक सार्थक पहल रहा।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button