✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSRaipurSportsखेलखेल-खिलाड़ीछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़राजकाजराजनीतिरायपुर

बेमेतरा में बहुउद्देश्यीय स्टेडियम के लिए 6.48 करोड़ मंजूर

उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राशि स्वीकृति का आदेश जारी

रायपुर 23 सितम्बर 2026. खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने जिला मुख्यालय बेमेतरा में जिला स्तरीय बहुउद्देश्यीय स्टेडियम के निर्माण के लिए 6 करोड़ 47 लाख 67 हजार रुपए मंजूर किए हैं। छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत बेमेतरा में करीब दस एकड़ में इस बहुउद्देशीय स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने मंत्रालय से प्रशासकीय स्वीकृति का आदेश जारी कर दिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्वीकृत राशि से स्टेडियम में फुटबॉल मैदान, गैलरी, बाउंड्री-वॉल, चेंजिंग-रूम, जिम, खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए टॉयलेट्स के साथ ही विभिन्न सुविधाएं विकसित की जाएंगी। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कार्य में प्रयुक्त की जाने वाली सामग्रियों एवं संपूर्ण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए हैं। किसी भी स्तर पर कार्य की गुणवत्ता में कमी पाये जाने पर उत्तरदायित्व का निर्धारण करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button