✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़राजकाजसुरक्षा

रेल्वे प्रशासन द्वारा मड़वारानी और उरगा स्टेशन में कार्य शुरू

कोरबा 22 सितंबर। रेल प्रशासन जिले के छोटे स्टेशनों को भविष्य की योजनाओं के अनुरूप विकसित करने में जुटा है। मड़वारानी और उरगा रेलवे स्टेशनों पर तेजी से काम चल रहा है। दोनों जगह प्लेटफार्म विस्तार के साथ अतिरिक्त रेल लाइनों के लिए भी काम किया जा रहा है।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

मड़वारानी स्टेशन का पुराना भवन और प्रतीक्षालय अब नजर नहीं आ रहा है। यहां दो मंजिला नया भवन बनकर तैयार हो चुका है और स्टेशन का कामकाज नए भवन से संचालित हो रहा है। पुराने भवन को तोडकर वहां अतिरिक्त ट्रैक बिछाया जाएगा। उरगा स्टेशन में भी विकास कार्य जारी है। प्लेटफार्म नंबर-1 और स्टेशन भवन को तोड़ दिया गया है। दोनों स्टेशनों के भवन पीछे किए गए हैं, ताकि ट्रैक और प्लेटफार्म विस्तार के लिए जगह मिल सके। मड़वारानी में आधुनिक सिग्नलिंग और तकनीकी प्रणाली का विकास कार्य पूरा कर लिया है। डेढ़ साल में दोनों स्टेशनों को अपडेट कर लिए जाएंगे आने वाले डेढ़ साल में मड़वारानी व उरगा रेलवे स्टेशन का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद इन दोनों स्टेशनों की तस्वीर कुछ अलग ही नजर आएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  चुनावी सत्र: टिकट और जीत के लिए बाबाओं, बैगाओं और तांत्रिकों के पास पहुंच रहे नेता

इन स्टेशनों पर जो भी काम कराए गए हैं भविष्य में बढने वाले दबाव को देखते हुए हुए हैं। कोरबा-चांपा के बीच स्थित ये दोनों छोटे स्टेशन के रुप में थे, लेकिन अब ये बड़े स्टेशन हो जाएंगे। जहां हर दिन कोई न कोई गुड्स ट्रेन को ठहराव मिलेगा, ताकि रूट क्लीयर होने पर उन्हें वहां से आगे भेजा जा सके।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button