🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
देश-दुनियामौसम

दिल्ली, बिहार समेत 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, यूपी में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की चेतावनी

नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर में रात से तेज हवाएं चल रही हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आज के लिए देश के कई राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल समेत 10 से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश का अलर्ट है।

Advertisement Carousel

दिल्ली-एनसीआर

राजधानी में अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रहने की संभावना है। कल अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा में नमी सुबह 85 प्रतिशत से दोपहर बाद 55 प्रतिशत तक रह सकती है। आमतौर पर बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़

इन राज्यों में व्यापक बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है।

मध्य प्रदेश

पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। बारिश बहुत व्यापक नहीं होगी, लेकिन मौसम अचानक बदल सकता है।

अन्य राज्यों का हाल

  • उत्तर प्रदेश: पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश हो सकती है।
  • बिहार: कुछ स्थानों पर बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना। कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है।
  • राजस्थान: उत्तर-पश्चिम राजस्थान के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना। पूर्वी राजस्थान में भी बारिश जारी रह सकती है।
  • पश्चिम बंगाल और सिक्किम: मध्यम से व्यापक बारिश की संभावना।
    भारी बारिश वाले राज्यमध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश का अलर्ट है। मध्यम से व्यापक बारिश पश्चिम बंगाल, सिक्किम, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, केरल और लक्षद्वीप में हो सकती है। बिहार, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में छिटपुट बारिश की संभावना है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button