🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़मौसमराजकाजसमस्यासुरक्षा

खदान क्षेत्र के रास्ते में फिसलन, दो कर्मी घायल

कोरबा 03 सितम्बर। एसईसीएल दीपका खदान क्षेत्र में ड्यूटी जाने वाले मार्ग पर फैली कोयले की कीचड़ और फिसलन से कर्मचारियों की परेशानी बढ़ गई है। बुधवार दोपहर ड्यूटी जाते समय दीपका श्रमिक चौक से बेल्ट लाइन मार्ग पर भारी फिसलन के कारण डम्पर ऑपरेटर अमित सिंह और डम्पर ऑपरेटर संतोष गिरकर चोटिल हो गए।

Advertisement Carousel

कर्मचारियों के अनुसार मार्ग पर कोयला मिट्टी और पानी जमा होने से सडक बेहद फिसलन भरी हो गई है। इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में कोयला कर्मी अपने कार्यस्थल पर ड्यूटी के लिए आते-जाते हैं। ऐसे में लगातार फिसलन के कारण हादसे की आशंका बनी हुई है। कोल कर्मियों ने एसईसीएल दीपका प्रबंधन से मांग की है कि कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मार्ग पर तत्काल स्क्रैपर मशीन चलाकर कीचड़ और जमा सामग्री को साफ कराया जाए तथा रास्ते को आवागमन के लिए सुरक्षित बनाया जाए। कर्मचारियों का कहना है कि जल्द सुधार कराया जाए ताकि आगे अनहोनी रोकी जा सके।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button