कोरबाछत्तीसगढ़हादसा

दीपका में 11वीं के छात्र की कमरे में जलकर मौतः अंदर से बंद था दरवाजा, मोबाइल फटने या आत्महत्या की चर्चा

कोरबा 12 सितंबर। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दीपका बस्ती में शुक्रवार सुबह एक 17 वर्षीय छात्र की जलकर मौत हो गई। मृतक की पहचान दिलीप कंवर के रूप में हुई है, जो स्वामी आत्मानंद स्कूल दीपका में कक्षा 11वीं में पढ़ता था। घटना के समय परिवार के सदस्य घर में ही मौजूद थे, लेकिन कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण समय पर मदद नहीं पहुंच सकी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 10.30 बजे दिलीप की बड़ी मां घर की छत पर कपड़े सुखा रही थीं। इसी दौरान उन्हें नीचे स्थित कमरे से धुआं निकलता दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत परिजनों को आवाज देकर बुलाया। परिजन कमरे के पास पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। इसके बाद उन्होंने दरवाजा तोड़ा। कमरे के अंदर धुआं भरा हुआ था और दिलीप गंभीर रूप से जला हुआ पड़ा था। परिजन उसे तत्काल बाहर लेकर आए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही दीपका पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को घटनास्थल से ऑयल पेंट और माचिस मिली है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों और आसपास के लोगों के बीच ऐसी चर्चा है कि आग मोबाइल फटने से लगी हो सकती है या फिर यह आत्महत्या का मामला हो सकता है। हालांकि, पुलिस ने इन दोनों संभावनाओं की पुष्टि नहीं की है। पुलिस के अनुसार आग लगने के वास्तविक कारण का पता फॉरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा।

  स्टोन पेल्टिंग से जुड़े मामले में पुलिस ने आरोपी को दबोचकर किया आरपीएफ के हवाले

दिलीप स्वामी आत्मानंद स्कूल दीपका में 11वीं कक्षा का छात्र था। उसने हाल ही में सप्लीमेंट्री परीक्षा पास की थी और करीब तीन दिन पहले ही स्कूल जाना शुरू किया था। बताया गया है कि कुछ ही दिनों में उसकी अर्धवार्षिक परीक्षा होने वाली थी और वह इसकी तैयारी कर रहा था। उसके पिता एसईसीएल की बगदेवा खदान के ब्लास्टिंग विभाग में कार्यरत हैं।

घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। जवान बेटे की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों के साथ घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button