🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़राजकाजसमस्यासुरक्षाहादसा

स्ट्रीट लाइट का पोल गिरा, पेड़ की शाखा टूटकर गिरने से हुआ हादसा

कोरबा 03 सितम्बर। शारदा विहार रेलवे क्रॉसिंग के पास आवासीय क्षेत्र की ओर जाने वाले मार्ग पर लगा स्ट्रीट लाइट पोल बीती रात धराशायी हो गया। बताया जा रहा है कि पास में लगे पेड़ की शाखा टूटकर गिरने से यह स्थिति निर्मित हुई। गनीमत रही कि घटना के समय आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि टल गई।

Advertisement Carousel

नगर पालिका निगम द्वारा पिछले वर्ष रेलवे क्रॉसिंग से बायपास रोड कनेक्टिविटी तक रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था के लिए स्ट्रीट लाइट पोल लगाए गए थे। इसी व्यवस्था का एक पोल बीती रात अचानक गिर गया। सुबह स्थानीय लोगों ने सडक पर गिरे पोल और उसके पास पड़ी पेड़ की टूटी हुई शाखा को देखा, जिसके बाद घटना की जानकारी हुई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

स्थानीय लोगों के अनुसार बारिश और तेज हवा के कारण पेड़ की शाखा टूटकर स्ट्रीट लाइट पोल पर गिरी, जिससे पोल क्षतिग्रस्त होकर जमीन पर आ गया। लोगों ने राहत जताई कि इस दौरान कोई राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया।

मामले की जानकारी स्थानीय पार्षद को दी गई है, जिन्होंने नगर निगम को अवगत कराते हुए क्षतिग्रस्त पोल को जल्द हटाने और व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। लोगों ने यह भी चिंता जताई है कि यदि समय रहते क्षतिग्रस्त पोल को नहीं हटाया गया तो कबाड़ चोर गिरोह इसका फायदा उठा सकते हैं। शहर में पहले भी इस तरह की सामग्रियों पर चोर गिरोह की नजर रहती है।

  जन्मदिन की पार्टी में खूनी संघर्ष: कैंपर से कुचलकर हत्या करने वाला मुख्य आरोपी तुषार ढांडा नागपुर से गिरफ्तार

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button