🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
अपराधकानूनकोरबाछत्तीसगढ़हादसा

स्टोन पेल्टिंग से जुड़े मामले में पुलिस ने आरोपी को दबोचकर किया आरपीएफ के हवाले

कोरबा 14 सितंबर। कोरबा जिले की दीपिका पुलिस ने स्टोन पेल्टिंग से जुड़े मामले में एक्शन लेते हुए आरोपी को दबोच लिया। दीपिका पुलिस थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी के निर्देश पर सहयोगियों ने आरोपी को कब्जे में लिया और रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के हवाले किया।

Advertisement Carousel

जानकारी मिली कि 10 सितंबर को रात्रि समय लगभग 10.15 बजे मालगाडी संख्या एन बॉक्स/15 के इंजन में जूनाडीह- दीपका एसईसीएल साइडिंग के मध्य स्टोन पेल्टिंग की घटना हुई थी। इस घटना में एक लोको पायलट को सिर में चोट आई थी। लोको पायलट की सूचना पर रेसुब पोस्ट कोरबा में अपराध क्रमांक 783/2026 धारा-153 रेलवे एक्ट का मामला दर्ज कर जांच में लिए गया था। जाँच के क्रम में रविवार को पुलिस थाना दीपका के सहयोग से रोशन तिवारी, पिता-स्व. दुर्गा प्रसाद तिवारी, उम्र-26 वर्ष, निवासी- वार्ड नंबर 07, कृष्णानगर दीपका, थाना-दीपका, जिला-कोरबा को पकड़ा गया। उसके स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर उसे पूर्व में दर्ज अपराध क्रमांक-783/2026 धारा-153 रेलवे एक्ट मामले में संबद्ध किया गया। यहां बताना जरूरी होगा कि सामान्य और रेलवे क्षेत्र में होने वाली घटनाओं को लेकर अलग-अलग तौर तरीके से कार्रवाई की जाती है। पुलिस और रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स ने इसे लेकर आपस में बेहतर समन्वय बना रखा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button