🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कांकेरछत्तीसगढ़हादसा

विधायक के बेटे पर बस ड्राइवर-कंडक्टर से मारपीट का आरोप, ओवरटेक को लेकर हुआ विवाद

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में ओवरटेक को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। कांग्रेस विधायक सावित्री मंडावी के बेटे और जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अमन मंडावी पर बस ड्राइवर और कंडक्टर से मारपीट करने के आरोप लगे हैं। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच विवाद होता दिखाई दे रहा है।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

हालांकि, इस पूरे मामले में अब तक किसी भी पक्ष ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। घटना शनिवार देर रात कांकेर में हुई बताई जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

ओवरटेक को लेकर शुरू हुआ विवाद

सामने आए वीडियो में बस ड्राइवर एक युवक की ओर इशारा करते हुए आरोप लगाता दिखाई दे रहा है। ड्राइवर का कहना है कि युवक शराब के नशे में वाहन चला रहा था और उसने पहले उसके साथ मारपीट की।

वीडियो में सड़क पर दोनों पक्षों के बीच बहस और विवाद होता हुआ नजर आ रहा है। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस अमन मंडावी को थाने लेकर पहुंची

विवाद की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अमन मंडावी को थाने लेकर गई। इसके बाद सुबह उन्हें छोड़ दिया गया। वीडियो में पुलिस दोनों पक्षों को थाने आकर अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए कहती हुई दिखाई दे रही है।

  प्लाई दुकान में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका, समय रहते आग पर काबू

बस ड्राइवर ने सुनाई पूरी घटना

बस ड्राइवर नीलम सिन्हा के मुताबिक, शनिवार देर रात वह बस लेकर मस्जिद चौक से गुजर रहे थे। इसी दौरान ओवरटेक करने को लेकर कार सवार कुछ युवकों ने बस को रोक लिया।

ड्राइवर का आरोप है कि बस रोकने के बाद उनके साथ मारपीट की गई। हालांकि, मामले में पुलिस के पास अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं पहुंची है।

पुलिस ने दोनों पक्षों को दी समझाइश

कांकेर कोतवाली थाना प्रभारी जितेंद्र साहू ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश दी और शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने बुलाया था।

थाना प्रभारी के अनुसार, अब तक किसी भी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। शिकायत मिलने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button