🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़पॉवर सेक्टरराजकाजसुरक्षा

22 घण्टे बाद एनटीपीसी की तीनों यूनिट चालू ,ब्रेकर टेस्टिंग के दौरान इलेक्ट्रिक फाल्ट से थम गई थी रफ्तार

कोरबा 06 सितंबर। एनटीपीसी कोरबा में शुक्रवार शाम ब्रेकर टेस्टिंग के दौरान हुए इलेक्ट्रिकल फॉल्ट से सातों जनरेटिंग यूनिट के एक साथ ट्रिप होने के बाद शनिवार को बहाली की प्रक्रिया आगे बढ़ी। दोपहर 2 बजे तक 500-500 मेगावॉट की दो और 200 मेगावॉट की एक यूनिट सफलतापूर्वक चालू कर दी गई। शेष चार यूनिटों को भी सुरक्षा और ऑपरेशनल मानकों के तहत क्रमवार शुरू करने का काम जारी है।

Advertisement Carousel

शुक्रवार शाम पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआईएल) के बे में ब्रेकर की टेस्टिंग के दौरान इलेक्ट्रिकल फॉल्ट हुआ था। इसके बाद सुरक्षा प्रणाली सक्रिय हुई और एनटीपीसी कोरबा की 500 मेगावॉट क्षमता वाली चार तथा 200 मेगावॉट की तीनों इकाइयां एक साथ ट्रिप हो गईं। इससे संयंत्र की पूरी 2,600 मेगावॉट उत्पादन क्षमता प्रभावित हो गई थी। ब्लैकआउट के बाद तकनीकी टीम ने यूनिटों की जांच और निर्धारित प्रक्रियाओं के तहत बहाली का काम शुरू किया। शनिवार दोपहर तक तीन इकाइयों को फिर से उत्पादन में ले लिया गया। शेष चार इकाइयों को चालू करने से पहले आवश्यक तकनीकी जांच और सुरक्षा प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सातों यूनिट के एक साथ बंद होने की वजह बने इलेक्ट्रिकल फॉल्ट के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के दौरान पीजीसीआईएल बे के ब्रेकर की टेस्टिंग चल रही थी। फिलहाल प्राथमिकता सुरक्षित तरीके से शेष यूनिटों को बहाल करने की है। मध्य और पश्चिम भारत के सात राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को बिजली देने वाले इस संयंत्र में सात इकाइयां हैं। ऐसे में सभी इकाइयों का एक साथ ट्रिप होना एनटीपीसी कोरबा के लिए बड़ा तकनीकी व्यवधान माना जा रहा है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button