IAS/IPSछत्तीसगढ़

मानव तस्करी पर आधारित लघु फिल्म “कजरी – द बैटल फॉर फ्रीडम” का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया विमोचन

जशपुर, 07 अप्रैल 2025:
ग्राम बगिया में आयोजित विशेष समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की गरिमामयी उपस्थिति में जशपुर पुलिस द्वारा निर्मित लघु फिल्म “कजरी – द बैटल फॉर फ्रीडम” का भव्य प्रथम प्रदर्शन किया गया। इस फिल्म को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने लिखा और निर्देशित किया है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय ने फिल्म की सराहना करते हुए कहा कि यह एक शिक्षाप्रद और जागरूकता बढ़ाने वाली प्रस्तुति है, जिसमें मानव तस्करी के तरीकों, उसके खतरों और उससे बचने के उपायों को प्रभावशाली ढंग से दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्मों का प्रचार–प्रसार सोशल मीडिया और ग्रामीण क्षेत्रों में भी किया जाना चाहिए ताकि अधिक से अधिक लोग जागरूक हो सकें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, कई जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और ग्रामीणजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे। फिल्म में छत्तीसगढ़ी और स्थानीय कलाकारों की प्रभावशाली भूमिका देखने को मिली। जशपुर की यूट्यूबर आकांक्षा टोप्पो ने मुख्य भूमिका “कजरी” निभाई है, वहीं स्वयं एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने एक पुलिस अधीक्षक की भूमिका में अभिनय किया है। छालीवुड की चर्चित अभिनेत्री नंदिनी सिन्हा डीएसपी की भूमिका में नजर आईं।

  निषाद (केवट) समाज महिला प्रकोष्ठ द्वारा हरियाली तीज उत्सव आयोजित

फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि इसमें दिखाया गया है कि किस प्रकार मानव तस्कर सोशल मीडिया के जरिए मासूम लड़कियों को फंसाते हैं और पुलिस किस तरह उन्हें रेस्क्यू करती है। यह फिल्म अब यूट्यूब पर भी उपलब्ध है।

विदित हो कि श्री शशि मोहन सिंह पूर्व में “यातना”, “गोमती” और “कोटपा” जैसी राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त फिल्मों में भी अभिनय और निर्देशन कर चुके हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर निर्देश दिए कि ऐसी फिल्मों का निर्माण लगातार किया जाए ताकि समाज में जागरूकता का स्तर और अधिक बढ़े। एसएसपी श्री सिंह ने आश्वस्त किया कि उनकी टीम आगे भी इसी तरह समाजहित में फिल्में बनाती रहेगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button