Big newsIAS/IPSRaipur

तीन निगम-मंडल पदाधिकारियों को मिला राज्य मंत्री का दर्जा, शासन ने जारी किया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य के विभिन्न निगम, मंडल और आयोग के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों को राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया है। इस संबंध में शासन की ओर से 2 सितंबर को आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक, संजय अग्रवाल को छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग के अध्यक्ष के रूप में राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है। वहीं अजय शुक्ला को छत्तीसगढ़ राज्य आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष पद पर राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसके अलावा शरद अवस्थी को इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के रूप में राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है।

शासन के इस निर्णय के बाद संबंधित पदाधिकारियों को राज्य मंत्री के दर्जे के अनुरूप मिलने वाली सुविधाएं एवं प्रोटोकॉल का लाभ मिलेगा। आदेश सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी किया गया है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button