🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़हादसा

बांगो बांध के खुले गेट की ओर युवक ने लगाई छलांग, तेज बहाव में लापता

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र से बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। मिनीमाता हसदेव बांगो बांध में एक 23 वर्षीय युवक ने खुले गेट की ओर छलांग लगा दी। तेज बहाव में बहने के बाद युवक लापता हो गया है। घटना शनिवार की बताई जा रही है। हादसे के समय बांध के 7 गेट खुले हुए थे और करीब 25 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था।

Advertisement Carousel

घटना का LIVE VIDEO भी सामने आया है, जिसमें छलांग लगाने के बाद युवक कुछ देर तक पानी में तैरता नजर आ रहा है। इसके बाद तेज बहाव के चलते वह पानी में दिखाई देना बंद हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बांगो पुलिस और नगर सेना की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दोस्तों के साथ बांध घूमने पहुंचा था युवक

जानकारी के मुताबिक, रंजीत यादव (23) पाली थाना क्षेत्र के चैतमा गांव का रहने वाला है। शनिवार को वह अपने तीन दोस्तों के साथ मिनीमाता हसदेव बांगो बांध घूमने पहुंचा था। सभी लोग गार्डन के पास खड़े होकर बांध और पानी का नजारा देख रहे थे।

बताया जा रहा है कि इसी दौरान रंजीत के दोस्त उससे कुछ दूरी पर चले गए। दोस्तों के दूर जाते ही रंजीत अचानक गार्डन की रेलिंग पर चढ़ गया और देखते ही देखते बांध के खुले गेट की दिशा में छलांग लगा दी।

  15 साल, ₹1000 करोड़ का खर्च... फिर भी वीरान पड़ा है कमल विहार, कागज़ों पर ही सिमटे 155 पार्क

कुछ देर पानी में तैरता दिखा, फिर तेज बहाव में हुआ लापता

छलांग लगाने के बाद रंजीत कुछ समय तक पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया। लेकिन बांध से करीब 25 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण पानी का बहाव बेहद तेज था। कुछ ही देर बाद रंजीत तेज धार में बह गया और आंखों से ओझल हो गया।

गोताखोरों और नगर सेना की टीम चला रही रेस्क्यू अभियान

घटना की जानकारी मिलते ही बांगो पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू कराया। युवक के परिजन भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

ASP ग्रामीण नीतीश ठाकुर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया। पानी का बहाव तेज होने के कारण युवक की तलाश में काफी चुनौती आ रही है। नगर सेना की टीम और गोताखोर लगातार रंजीत की तलाश में जुटे हुए हैं।

बांध प्रशासन ने जारी की थी चेतावनी

गौरतलब है कि बांगो बांध के गेट खुले होने के चलते बांध प्रशासन की ओर से लोगों को पहले ही चेतावनी जारी की गई थी। लोगों से बांध के आसपास नहीं जाने और जलधारा के करीब न पहुंचने की अपील की गई थी। इसके बावजूद युवक के खुले गेट की ओर छलांग लगाने की घटना सामने आई है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button