✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSछत्तीसगढ़बड़ी ख़बर🏙️ राज्य व शहर

36 साल की सेवा का सम्मान : धमतरी के ASI रामावतार सिंह को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक, 10 पुलिस अफसर भी सम्मानित

 

 

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में छत्तीसगढ़ पुलिस और नगर सेना के अधिकारी-कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट एवं विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुलिस एवं नगर सेना के जवानों और अधिकारियों को विभिन्न पदक व राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

धमतरी के ASI रामावतार सिंह को राष्ट्रपति पदक

समारोह में रक्षित केंद्र धमतरी के सहायक उप निरीक्षक रामावतार सिंह राजपूत को देश के सर्वोच्च ‘राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक-2026’ से सम्मानित किया गया। उन्होंने पुलिस विभाग में 36 वर्षों से अधिक समय तक निष्ठापूर्वक सेवा दी है। आधारभूत प्रशिक्षण के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया गया।

10 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को भारतीय पुलिस पदक

सराहनीय सेवाओं, अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और आधुनिक पुलिसिंग में नवाचार के लिए कुल 10 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘सराहनीय सेवा हेतु भारतीय पुलिस पदक-2026’ से अलंकृत किया गया।

  • पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज श्री रामगोपाल
  • वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री शशिमोहन सिंह
  • पुलिस अधीक्षक ATS नवा रायपुर श्रीमती राजश्री मिश्रा
  • पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा
  • सेनानी 7वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल भिलाई श्रीमती निवेदिता पॉल
  • सेनानी 20वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल महासमुंद श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे
  • पुलिस उपायुक्त रायपुर श्री तारकेश्वर पटेल
  • अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विशेष आसूचना शाखा नवा रायपुर सुश्री उनैजा खातून अंसारी
  • सहायक सेनानी प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल भिलाई श्री जयलाल मरकाम
  • प्लाटून कमांडर 20वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल महासमुंद श्री हजारी लाल साहू

बाढ़ बचाव और गोताखोरी के लिए नगर सेना जवान सम्मानित

आपदा प्रबंधन, राहत कार्य और जनसेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए नगर सेना के दो जवानों को ‘गृह रक्षक तथा नागरिक सुरक्षा सराहनीय सेवा पदक-2026’ प्रदान किया गया।

  मुख्यमंत्री ने 'मेरी बेटी–मेरा अभिमान' अभियान का किया शुभारंभ, 15 अगस्त से 26 जनवरी तक चलेगा विशेष अभियान

नगर सेना राजनांदगांव के नायक उत्तम कुमार साहू को शिवनाथ नदी में बाढ़ बचाव कार्य के लिए, जबकि नगर सेना रायपुर के लांस नायक जोगेश्वर कुमार धीवर को उत्कृष्ट गोताखोरी और प्रशिक्षण कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

महिला-बाल सुरक्षा और कमजोर वर्गों के लिए भी पुरस्कार

कमजोर वर्गों, अनुसूचित जाति-जनजाति तथा महिला एवं बाल सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को वर्ष 2025 के राज्य स्तरीय एवं पुलिस महानिदेशक पुरस्कार प्रदान किए गए।

जांजगीर-चांपा के सहायक उप निरीक्षक रामेश्वर प्रसाद यादव को ‘गुरु घासीदास पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। उन्हें 50 हजार रुपये नकद राशि के साथ बिलासपुर रेंज को रनिंग शील्ड प्रदान की गई।

रायपुर की निरीक्षक अर्चना धुरंधर को ‘राज्यपाल पुरस्कार’ और ‘रानी सुबरन कुंवर पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। दोनों पुरस्कारों के तहत 50-50 हजार रुपये नकद और रायपुर रेंज को रनिंग शील्ड दी गई।

गरियाबंद की SDOP निशा सिन्हा को पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए ‘मुख्यमंत्री पुरस्कार’ प्रदान किया गया। वहीं अजाक थाना बिलासपुर के निरीक्षक उत्तम साहू को उत्कृष्ट थाना संचालन के लिए ‘शहीद वीरनारायण सिंह पुरस्कार’ दिया गया। उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) बिलासपुर डी.आर. टंडन को ‘पुलिस महानिदेशक पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।

परेड में दिखा पुलिस और सुरक्षा बलों का अनुशासन

मुख्य समारोह में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विवेकानंद के संपूर्ण प्रभार तथा नगर पुलिस अधीक्षक दर्री (कोरबा) विमल कुमार पाठक के नेतृत्व में भव्य परेड आयोजित की गई। केंद्रीय अर्धसैनिक बलों, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल, जेल पुलिस, नगर सेना, NCC और विशेष शाखाओं की टुकड़ियों ने अनुशासित मार्च पास्ट प्रस्तुत किया।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button