✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़राजकाजसंगठनसमस्यासमीक्षा

गेवरा-दीपका में कोयला मजदूर सभा की प्रथम औद्योगिक वार्ता संपन्न, प्रबंधन ने मांगें पूरी करने का दिया आश्वासन

कोरबा 13 अगस्त। कोयला मजदूर सभा (एचएमएस) की प्रथम औद्योगिक वार्ता बुधवार, 12 अगस्त 2026 को शाम 4.30 बजे क्षेत्रीय महाप्रबंधक कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में गेवरा एवं दीपका क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों की प्रमुख मांगों और समस्याओं को प्रबंधन के समक्ष रखा गया।

बैठक का संचालन कोयला मजदूर सभा (एचएमएस) के केंद्रीय सचिव एवं संयुक्त सलाहकार समिति सदस्य श्री गिरिजा साहू ने किया। उन्होंने श्रमिकों से जुड़ी विभिन्न प्रमुख मांगों पर जोर देते हुए प्रबंधन का ध्यान आकृष्ट कराया और लंबित समस्याओं पर आवश्यक कार्रवाई की मांग की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

औद्योगिक वार्ता के दौरान श्रमिक हित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। यूनियन पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को प्रमुखता से रखते हुए उनके शीघ्र निराकरण की मांग की। बताया गया कि प्रबंधन ने सभी प्रमुख मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए उन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया। यूनियन की ओर से कहा गया कि बैठक में उठाए गए मुद्दों के समाधान से गेवरा और दीपका क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

बैठक में श्री गिरिजा साहू, श्री शिव कुमार, श्री राजेश सिंह, श्री वीरेंद्र राठौर, श्री बी.डी. कुलदीप, श्री खम्भन, श्री तुकेश साहू, श्री छत राम, श्री दीपू चर्मकार, श्री गौरव सिंह, श्री वैभव कुमार और श्री लक्ष्मण प्रसाद सहित कोयला मजदूर सभा के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि श्रमिकों की समस्याओं और उनके अधिकारों को लेकर संगठन आगे भी प्रबंधन के समक्ष मजबूती से अपनी बात रखता रहेगा।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button