बाइक को लेकर दोस्तों में विवाद, बीच सड़क पर हुई मारपीट; एक युवक घायल, पुलिस ने की कार्रवाई

कोरबा। कोरबा रेलवे स्टेशन के सामने सोमवार को बाइक को लेकर हुए विवाद में दो दोस्तों के बीच मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक घायल होकर खून से लथपथ सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया।

Advertisement Carousel

बाइक वापस नहीं करने पर हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक सीतामढ़ी स्टेशन क्षेत्र के रहने वाले हैं और आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक युवक बाइक लेकर चला गया था और उसे वापस नहीं कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मारपीट में एक युवक के हाथ में चोट आई। राहगीरों ने घटना की सूचना 112 और कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने घायल को इलेक्ट्रिक ऑटो की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।

घायल ने कार्रवाई से किया इनकार

कोरबा CSP प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में विवाद की वजह बाइक सामने आई है। पुलिस ने घायल युवक का अस्पताल में बयान लेने का प्रयास किया, लेकिन उसने अपने दोस्त के खिलाफ शिकायत करने से इनकार कर दिया।

  Rs 2200 करोड़ के शराब घोटाले की जांच अब CBI के हवाले हो?

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसे अपने दोस्त पर भरोसा है और घटना गलती से हुई थी, इसलिए वह कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहता।

आरोपी हिरासत में, BNS के तहत कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। CSP के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 170 के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामला शांत कराया।

Live Cricket Info