कांग्रेस नेता सत्येंद्र वासन का निधन, हैदराबाद में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस

कोरबा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कोरबा के वासन चाल निवासी श्री सत्येंद्र वासन का सोमवार, 3 अगस्त 2026 को हैदराबाद में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका इलाज हैदराबाद में जारी था। इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

सत्येंद्र वासन के निधन की खबर से परिजनों और परिचितों में शोक की लहर है। उनके निधन से वासन परिवार ने एक सदस्य को खो दिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

परिजनों ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति दें।

शोक संतप्त परिवार में भाई अनिल वासन, भाई गुलशन वासन, पुत्र सिद्धार्थ (गोलू) वासन सहित भतीजे वरुण, अपूर्व और गगन वासन एवं समस्त वासन परिवार शामिल हैं।

परिजनों और शुभचिंतकों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि's avatar
About प्रखर भूमि 737 Articles
प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।