अपराधकोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा पुलिस की देर रात बारों पर छापेमारी, दो मैनेजरों पर कार्रवाई

कोरबा। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत गुरुवार देर रात पाम मॉल स्थित ओएनसी (वन नाइट क्लब) और सेंट्रल प्वाइंट स्थित बार में पुलिस ने आकस्मिक छापेमारी की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में दोनों प्रतिष्ठानों में निर्धारित समय और आबकारी नियमों का उल्लंघन कर शराब परोसे जाने की पुष्टि हुई।

पुलिस ने दोनों बार के मैनेजरों को थाने लाकर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि हाल ही में ओएनसी से शराब पीकर निकले एक व्यक्ति द्वारा स्कॉर्पियो को मॉल की सीढ़ियों पर चढ़ाने की घटना के बाद नियमों के पालन को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति या प्रतिष्ठान के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button