🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

शा.पू.मा.शाला चीनू में विदाई एवं सम्मान समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न

मुंगेली 04 जुलाई 2026। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, चीनू में प्रधान पाठक श्री रामगोपाल वर्मा के सेवानिवृत्ति अवसर पर विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन अत्यंत गरिमामय एवं भावपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में उनके 42 वर्षों की उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय शैक्षणिक सेवाओं का सम्मान करते हुए उन्हें शाल, श्रीफल, स्मृति-चिन्ह एवं अभिनंदन पत्र भेंट किया गया।

Advertisement Carousel

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अभिनंदन कुमार वर्मा ने की तथा संचालन श्री प्रह्लाद रात्रे ने प्रभावशाली ढंग से किया। मुख्य उद्बोधन श्री भास्कर, जिला अध्यक्ष कर्मचारी संघ ने दिया। उन्होंने श्री रामगोपाल वर्मा के समर्पण, अनुशासन एवं शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए उल्लेखनीय योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए श्री रामगोपाल वर्मा के सरल व्यक्तित्व, कर्तव्यनिष्ठा तथा विद्यार्थियों एवं सहकर्मियों के प्रति उनके स्नेहपूर्ण व्यवहार को याद किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री रमेश्वर सेंदर, श्री दिनेश साहू, सरपंच ग्राम पंचायत बलौदी, श्री होलीराम यादव (सचिव, ग्राम पंचायत बलौदी), श्री सत्येन्द्र देव, श्री समीर लकड़ा, श्री दिनेश देवांगन, श्री प्रेमलाल यादव, श्री कृष्ण कुमार वर्मा, श्री राघवेन्द्र प्रताप वर्मा, श्री फूलचंद यादव, श्री नंदूवा दास रॉय, श्री अशोक साहू, श्री विक्रम वर्मा, श्री मणि सिंह, श्री बोधीराम साहू एवं श्री विश्वनाथ सिंह सहित विद्यालय परिवार, जनप्रतिनिधि, कर्मचारी एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए श्री रामगोपाल वर्मा के सुखद, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएँ की गईं। समारोह आत्मीयता, सम्मान एवं भावनात्मक विदाई के साथ संपन्न हुआ।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button