कोरबाछत्तीसगढ़हाथी समस्या

एनएच अंबिकापुर कटघोरा मार्ग में चोटिया पहुंचा दंतैल हाथी मची दहशतः बेवकूफी पड़ी भारी, नजदीक जाकर मोबाइल से वीडियो बना रहे लोगों को दौड़ाया

कोरबा 14 सितम्बर। शहर में गणेश उत्सव की धूम के बीच एनएच चोटिया पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक गणेश सड़क पर पहुंच गया। आसपास मौजूद लोग मोबाइल निकालकर उसका वीडियो बनाने लगे, लेकिन कैमरे का शौक कुछ लोगों को भारी पड़ गया।

बताया जा रहा है कि लोगों के करीब आते ही गणेश ने अचानक दौड़ लगा दी। मोबाइल से टप्क्म्व् बना रहे लोग भी जान बचाकर भागने लगे। कुछ ही सेकंड में मौके का नजारा ऐसा हो गया, मानो सड़क पर कैमरा नहीं बल्कि दौड़ प्रतियोगिता शुरू हो गई हो। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लोगों की भागदौड़ और गणेश के पीछे दौड़ते नजर आने वाले लोगों का दृश्य खासा रोमांचक दिखाई दे रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button