🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
GeneralKORBAअच्छी ख़बरअजब-गजबकोरबाछत्तीसगढ़बड़ी ख़बररायपुर🏙️ राज्य व शहर

परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने की मांग को लेकर NSUI ने सौंपा ज्ञापन

कोरबा। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर द्वारा घोषित सेमेस्टर परीक्षा तिथियों को लेकर छात्रों में नाराजगी देखने को मिल रही है। इसी को लेकर एनएसयूआई जिला सचिव मो. इमरान अली के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय प्राचार्य के माध्यम से कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपकर परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने की मांग की।

Advertisement Carousel

ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान में महाविद्यालयों में प्रायोगिक परीक्षाएं संचालित हो रही हैं, जो 26 से 30 मई तक चलेंगी। ऐसे में विद्यार्थियों को लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा है। छात्रों का कहना है कि कम समय में परीक्षा कार्यक्रम घोषित किए जाने से उन्हें तैयारी में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों की परेशानी भी बढ़ गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस दौरान बांकी मोगरा नगर पालिका परिषद के नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा जल्दबाजी में परीक्षा तिथि घोषित करना छात्र हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य और बेहतर परीक्षा परिणाम को ध्यान में रखते हुए परीक्षा तिथि आगे बढ़ाई जानी चाहिए।

एनएसयूआई ने चेतावनी दी कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लेता है, तो संगठन उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

  सीएम साय ने गुरु गद्दी की पूजा कर लिया आशीर्वाद

इस अवसर पर युवा कांग्रेस कोरबा ग्रामीण जिला अध्यक्ष विकास सिंह सहित आशुतोष यादव, सत्यम देवांगन, नागराज, प्रियांशु पाल, निर्मल एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी इस दौरान उपस्थित रहे।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button