🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
GeneralKORBAअजब-गजबकोरबाछत्तीसगढ़बड़ी ख़बररायपुर🏙️ राज्य व शहर

राताखार में चला प्रशासन का बुलडोजर : कबाड़ी मुकेश साहू का तिमंजिला अवैध मकान ढहा, पार्षद रवि चंदेल ने जताया विरोध

कोरबा। जिले में अवैध कबाड़ कारोबार और सरकारी लोहे के पुल की चोरी मामले में चर्चित कबाड़ी मुकेश साहू उर्फ बरबटी पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। करीब दो महीने पहले अधूरी छोड़ी गई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को गुरुवार को पुलिस सुरक्षा के बीच पूरा किया गया। राताखार स्थित उसके तिमंजिला अवैध मकान को नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने ढहा दिया।

Advertisement Carousel

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

प्रशासन ने बताया कि मकान खाली करने के लिए पहले ही 15 दिन का नोटिस दिया गया था, लेकिन लंबे समय तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर निगम ने सख्ती दिखाई। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में पुलिस और प्रशासन की टीम ने भारी सुरक्षा बल के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया। मौके पर करीब 150 महिला-पुरुष पुलिस बल तैनात रहा।

 

बताया जा रहा है कि कार्रवाई को पूरी तरह गोपनीय रखा गया था ताकि किसी तरह का विरोध या बाधा न हो। हालांकि मकान तोड़े जाने के दौरान मुकेश साहू के परिजनों ने विरोध जताया और प्रशासन से गुहार लगाई, लेकिन अधिकारियों ने कार्रवाई जारी रखी।

 

प्रशासन का कहना है कि मुकेश साहू लगातार अवैध गतिविधियों में संलिप्त था और कई बार चेतावनी देने के बावजूद उसने अपने कामकाज में सुधार नहीं किया। इसी के चलते अवैध कब्जे पर बने निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त करने का निर्णय लिया गया।

  पालिका प्रशासन और ठेकेदार ने कर दी बत्ती गुल, स्ट्रीट लाइट लगाने में भारी भ्रष्टाचार, दोषियों तक नहीं पहुँची जाँच की आँच

 

इधर, इस कार्रवाई का स्थानीय स्तर पर विरोध भी देखने को मिला। पार्षद रवि चंदेल ने निगम की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए इसे एकतरफा कदम बताया।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button