KORBA: ग्राम पीडिया में नियमों की अनदेखी, राख से नाला और सड़क पर खतरा

कोरबा। जिले के करतला विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पीडिया में फ्लाई ऐश (राखड़) के निस्तारण में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। प्रशासन और पर्यावरण संरक्षण मंडल की उदासीनता के बीच नियमों को दरकिनार कर लो-लाइन क्षेत्र में बड़े पैमाने पर राख पाटी जा रही है।

बताया जा रहा है कि संबंधित पक्ष द्वारा अनुमति के दस्तावेज दिखाए जा रहे हैं, लेकिन जिस स्थान पर राख डाली जा रही है, उसके बेहद पास एक नाला स्थित है, जो क्षेत्र का महत्वपूर्ण जल स्रोत है। नियमानुसार किसी भी नदी या नाले से कम से कम 500 मीटर की दूरी पर ही फ्लाई ऐश डंपिंग की अनुमति होती है, जबकि यहां यह कार्य महज 100 मीटर के दायरे में किया जा रहा है। आशंका है कि बारिश के दौरान यह राख बहकर सीधे नाले में पहुंचेगी, जिससे जल प्रदूषण का खतरा बढ़ जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

वहीं दूसरी ओर, राख परिवहन में लगे भारी वाहन (ट्रांसपोर्टर श्री बालाजी कंस्ट्रक्शन) गांव की प्रधानमंत्री सड़क से गुजर रहे हैं, जिससे सड़क को नुकसान पहुंचने की संभावना बढ़ गई है।

नियमों की अनदेखी करते हुए इस तरह फ्लाई ऐश का परिवहन और निस्तारण न केवल जल स्रोतों के लिए खतरा बन रहा है, बल्कि ग्रामीण सड़कों की स्थिति भी बिगाड़ रहा है। इस पूरे मामले को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि's avatar
About प्रखर भूमि 146 Articles
प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.