
कोरबा। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध को लेकर कोरबा में भाजपा महिला मोर्चा और युवा मोर्चा ने जोरदार आक्रोश प्रदर्शन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में महिलाओं को लोकसभा एवं विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के उद्देश्य से यह ऐतिहासिक अधिनियम लाया गया था, लेकिन कांग्रेस एवं उसके सहयोगी दलों ने इसका विरोध कर महिलाओं के अधिकारों को बाधित करने का कार्य किया।
कांग्रेस ने हमेशा मातृशक्ति का अपमान किया – संजू देवी राजपूत
नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं के जीवन में ऐतिहासिक बदलाव लाने वाला कदम था, लेकिन कांग्रेस ने इसका विरोध कर मातृशक्ति के अधिकारों को छीनने का प्रयास किया। उन्होंने कांग्रेस को महिला विरोधी बताते हुए कहा कि वह महिलाओं को केवल वोट बैंक के रूप में देखती है।
महिला विरोधी चरित्र उजागर – ऋतु चौरसिया
भाजपा प्रदेश मंत्री ऋतु चौरसिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को राजनीतिक नेतृत्व में भागीदारी देने के उद्देश्य से यह विधेयक पेश किया था, लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने अपने महिला विरोधी चरित्र को उजागर करते हुए इसका विरोध किया।
महिलाओं के अधिकार छीनने का प्रयास – नरेंद्र देवांगन
वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन ने कहा कि पिछले वर्षों में केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई हैं, जिससे महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से देश के विकास को गति मिल रही है।
महिला विरोधी रवैये पर कांग्रेस घिरी – प्रीति स्वर्णकार
महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार ने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के महिला विरोधी रवैये से देश की मातृशक्ति आहत और नाराज है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस आक्रोश प्रदर्शन में भाजपा महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री ऋतु चौरसिया, महापौर संजू देवी राजपूत, वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष रुक्मणी नायर, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा प्रीति स्वर्णकार, मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, जिला महामंत्री महिला मोर्चा अनुसूईया राठौर, जिला महामंत्री युवा मोर्चा मोंटी पटेल, तुषार साहू सहित जिले के 24 मंडलों से आए सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

Live Cricket Info


Leave a Reply