🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
KORBA

शक्ति के वेदांता प्लांट हादसे पर सांसद ज्योत्सना महंत का तीखा हमला, उच्च स्तरीय जांच व कड़ी कार्रवाई की मांग

Ro No. 13952/ 34

Advertisement Carousel

कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने शक्ति जिले स्थित वेदांता लिमिटेड के प्लांट में हुए भीषण हादसे को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह कोई पहली दुर्घटना नहीं है, बल्कि लगातार सुरक्षा नियमों की अनदेखी का नतीजा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सांसद महंत ने कहा कि इससे पहले भी वेदांता के कोरबा प्लांट में चिमनी निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हुआ था, जिसमें करीब 40 श्रमिकों की दर्दनाक मौत हुई थी। इसके अलावा विभिन्न परियोजनाओं में हुए हादसों और श्रमिकों की जान से खिलवाड़ की लंबी फेहरिस्त रही है, लेकिन इसके बावजूद कंपनी प्रबंधन ने सुरक्षा व्यवस्था में कोई ठोस सुधार नहीं किया।

उन्होंने कहा कि अब शक्ति जिले के वेदांता प्लांट में बॉयलर फटने की घटना अत्यंत गंभीर और दुखद है। अभी तक मृतकों की वास्तविक संख्या स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन प्राप्त सूचनाओं के अनुसार एक दर्जन से अधिक श्रमिकों की मौत और 40 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है, जो बेहद चिंताजनक है।

सांसद ने राज्य सरकार और प्रशासन से सवाल करते हुए कहा कि स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग आखिर क्या कर रहा है। बार-बार हादसे होने के बावजूद जिम्मेदार एजेंसियों की चुप्पी समझ से परे है। उन्होंने मांग की कि इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच समिति तत्काल गठित की जाए तथा हादसे के जिम्मेदार अधिकारियों और प्रबंधन पर एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए।

  एबीवीटीपीएस से सेवानिवृत्त हुए दो कर्मचारियों को दी गई भावपूर्ण विदाई

सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने आगे कहा कि मृतक श्रमिकों के परिवारों को उचित मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को रोजगार तथा घायलों के समुचित और उच्च स्तरीय इलाज की पूरी जिम्मेदारी कंपनी प्रबंधन को उठानी चाहिए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि श्रमिकों की जान से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button